ईरान के साथ अमेरिका के युद्धविराम का इजराइल समर्थन करता है : नेतन्याहू

ईरान के साथ अमेरिका के युद्धविराम का इजराइल समर्थन करता है : नेतन्याहू

ईरान के साथ अमेरिका के युद्धविराम का इजराइल समर्थन करता है : नेतन्याहू
Modified Date: April 8, 2026 / 09:03 am IST
Published Date: April 8, 2026 9:03 am IST

तेल अवीव, आठ अप्रैल (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश ईरान के साथ अमेरिका के युद्धविराम का समर्थन करता है, लेकिन इस समझौते में लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ लड़ाई शामिल नहीं है।

नेतन्याहू के कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इजराइल ईरान के खिलाफ दो सप्ताह तक हमले रोकने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का समर्थन करता है, बशर्ते ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दे और अमेरिका, इजराइल तथा क्षेत्र के देशों पर सभी हमले बंद कर दे।

नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि इजराइल भी यह सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी प्रयासों का समर्थन करता है कि ईरान अब परमाणु या मिसाइल का खतरा न बने।

एपी सुरभि जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में