सैनिक दक्षिण लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ अभियान चला रहे हैं : इजराइली सेना

सैनिक दक्षिण लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ अभियान चला रहे हैं : इजराइली सेना

सैनिक दक्षिण लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ अभियान चला रहे हैं : इजराइली सेना
Modified Date: March 3, 2026 / 01:06 pm IST
Published Date: March 3, 2026 1:06 pm IST

दुबई, दो मार्च (एपी) इजराइली सेना ने मंगलवार को कहा कि हिजबुल्ला के खिलाफ हमले जारी रखते हुए उसके सैनिक ‘‘दक्षिणी लेबनान में अभियान चला रहे हैं।’’

सेना ने एक बयान में कहा कि उसके जवान सीमा के पास कई स्थानों पर तैनात हैं और इसे उसने हिजबुल्ला चरमपंथियों के खिलाफ लड़ते हुए ‘‘अग्रिम रक्षा स्थिति’’ बताया।

सेना के अनुसार, यह तैनाती उत्तरी इजराइल में लेबनान सीमा के पास रहने वाले निवासियों की सुरक्षा बढ़ाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिकों और वायु रक्षा प्रणालियों की भी तैनाती की गई है।

सेना ने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्रों में रहने वाले इजराइली नागरिकों से स्थान खाली कराने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

इजराइल हिजबुल्ला के साथ एक साल से अधिक समय तक चली लड़ाई के खत्म होने पर नवंबर 2024 में संघर्षविराम के बाद से दक्षिणी लेबनान में पांच ठिकानों पर मौजूद है। लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने कहा कि नयी तैनाती उन पांच ठिकानों के अतिरिक्त है और इसका उद्देश्य इजराइली सीमावर्ती कस्बों पर हमलों को रोकना है।

एपी गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में