ईरान पर इजराइली हमले ‘तेज और व्यापक’ होंगे : रक्षा मंत्री काट्ज

ईरान पर इजराइली हमले ‘तेज और व्यापक’ होंगे : रक्षा मंत्री काट्ज

ईरान पर इजराइली हमले ‘तेज और व्यापक’ होंगे : रक्षा मंत्री काट्ज
Modified Date: March 27, 2026 / 04:56 pm IST
Published Date: March 27, 2026 4:56 pm IST

यरूशलम, 27 मार्च (एपी) इजराइल के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि ईरान पर इजराइल के हमले ‘‘तेज और व्यापक’’ होंगे।

रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एक बयान में कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘‘ईरानी आतंकवादी शासन को इजराइल की नागरिक आबादी पर मिसाइलें दागना बंद करने की चेतावनी दी है।’’

काट्ज ने कहा, ‘‘चेतावनी के बावजूद, बमबारी जारी है और इसलिए ईरान में (इजराइली सेना के) हमले बढ़ेंगे तथा अतिरिक्त लक्ष्यों और क्षेत्रों को निशाना बनाया जायेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस युद्ध अपराध के लिए ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’’

एपी शफीक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में