इजरायल के बाद इटली का दावा, वैज्ञानिकों ने तैयार किया कोरोना वैक्सीन, मानव शरीर से वायरस को किया खत्म

इजरायल के बाद इटली का दावा, वैज्ञानिकों ने तैयार किया कोरोना वैक्सीन, मानव शरीर से वायरस को किया खत्म

इजरायल के बाद इटली का दावा, वैज्ञानिकों ने तैयार किया कोरोना वैक्सीन, मानव शरीर से वायरस को किया खत्म
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: May 6, 2020 6:20 am IST

नई दिल्ली। इजरायल के बाद अब इटली ने भी कोरोना वायरस का वैक्सीन तैयार करने का दावा किया है। इटली की सरकार के मुताबिक उसने ऐंटी बॉडीज को ढूंढ निकाला है जिसने मानव कोशिका में मौजूद कोरोना वायरस को खत्म कर दिया है। इटली मीडिया के मुताबिक रोम की संक्रामक बीमारी से जुड़े स्पालनजानी अस्पताल में इस टीके का परीक्षण किया गया और चूहे में ऐंटी बॉडीज तैयार किया गया। इसका प्रयोग फिर इंसान पर किया गया और इसने अपना असर दिखाया।

पढ़ें- ट्रंप ने फिर लगाए गंभीर आरोप, बोले चीन ने जानबूझकर फैलाया वायरस, US में हो सक…

वैज्ञानिकों ने एक चूहे पर टीके का परीक्षण किया। पहले टीके के बाद ही चूहे के अंदर एंटी बॉडीज तैयार हो गया जिसने वायरस को कोशिकाओं को संक्रमित करने से रोक दिया। इस तरह पांच अलग- अलग टीकों के इस्तेमाल से बहुत सारे एंटी बॉडीज तैयार हुए जिसमें सबसे बेहतर परिणाम देने वाले दो एंटी बॉडीज को शोधकर्ताओं ने चुना।

पढ़ें- कोरोना वॉरियर्स का घर लौटने पर पड़ोसियों ने किया भव्य स्वागत, भावुक.

टीके के इंसानों पर सफल परीक्षण रोम के लजारो स्पालनजानी नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर इन्फेक्शन डिजीज के शोधकर्ताओं ने कहा कि जब टीके का इस्तेमाल इंसानों पर किया गया तो देखा गया कि इसने कोशिका में मौजूद वायरस को खत्म कर दिया। यह अच्छी खबर ऐसे समय में आई है जब डब्ल्यूएचओ के कोविड-19 महामारी से जुड़े विशेषज्ञ ने दावा किया है कि हो सकता है कि कोरोना वायरस का कोई टीका ही न मिले जैसे कि एचआईवी और डेंगू का टीका नहीं मिल पाया। 

पढ़ें- 70 फीसदी महंगी शराब लेकर हम केजरीवाल की मदद करने आए हैं, शराब के लिए लाइन में…

इटली से पहले ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और जर्मनी भी कोरोना का टीका बनाने का दावा कर चुके हैं। दुनिया में 115 जगहों पर टीके की खोज जारी है। दुनिया में अब तक छह जगहों पर टीके का क्लीनिकल ट्रॉयल चल रहा है। जबकि दुनिया में 115 जगहों पर टीके की खोज हो रही है। हालांकि, माना जा रहा है कि इस वायरस का टीका बनने में एक से डेढ़ साल का वक्त लग सकता है। ऐसे में इटली का दावा कोरोना से लड़ रही दुनिया के लिए एक उम्मीद की लेकर आया है। 

 


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.