लेबनान ने ईरान के राजदूत की मान्यता वापस ली, देश छोड़ने का आदेश दिया

लेबनान ने ईरान के राजदूत की मान्यता वापस ली, देश छोड़ने का आदेश दिया

लेबनान ने ईरान के राजदूत की मान्यता वापस ली, देश छोड़ने का आदेश दिया
Modified Date: March 24, 2026 / 05:25 pm IST
Published Date: March 24, 2026 5:25 pm IST

दुबई, 24 मार्च (एपी) लेबनान सरकार ने मंगलवार को ईरान के राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि युद्ध प्रभावित इस देश में तेहरान के राजनयिक प्रतिनिधि को रविवार तक देश छोड़ना होगा और उन्हें अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया गया है।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता डेनिस रहमे ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि ईरान के दूतावास में अब भी एक दूतावास प्रभारी मौजूद रहेगा, जो उसके राजनयिक मिशन का नेतृत्व करेगा।

लेबनानी सरकार ईरान की आलोचना करती रही है और उसके रिवोल्यूशनरी गार्ड पर लेबनान में हिजबुल्ला चरमपंथी समूह के साथ मिलकर काम करने और देश को इजराइल के साथ एक और युद्ध में घसीटने का आरोप लगाती है।

इजराइल का कहना है कि उसके कुछ हमलों में देश में सक्रिय इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के अधिकारियों को निशाना बनाया गया है।

एपी अमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में