ममदानी ने मंडेला की विरासत की तारीफ की; उमर खालिद और अन्य का भी जिक्र किया

ममदानी ने मंडेला की विरासत की तारीफ की; उमर खालिद और अन्य का भी जिक्र किया

ममदानी ने मंडेला की विरासत की तारीफ की; उमर खालिद और अन्य का भी जिक्र किया
Modified Date: July 16, 2026 / 09:41 pm IST
Published Date: July 16, 2026 9:41 pm IST

न्यूयॉर्क, 16 जुलाई (भाषा) शहर के महापौर जोहरान ममदानी ने दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला की तारीफ करते हुए कहा कि रंगभेद विरोधी नेता न्याय के लिए होने वाले हर विरोध-प्रदर्शन और सही माँग के लिए निकाले जाने वाले हर मार्च में जीवित हैं। उन्होंने कार्यकर्ता उमर खालिद और अन्य लोगों के जेल में रहने का भी जिक्र किया।

ममदानी बुधवार को न्यूयॉर्क शहर के टाउन हॉल में आयोजित नेल्सन मंडेला वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम में मंडेला की विरासत पर मुख्य भाषण के दौरान बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मदीबा (मंडेला) न्याय के लिए हर विरोध-प्रदर्शन, लोकतंत्र की हर पुकार और सही मांग के साथ निकाले जाने वाले हर मार्च में जीवित हैं।’’

मंडेला के संघर्ष का जिक्र करते हुए ममदानी ने कहा कि लगभग हर कोई यह दावा करता है कि उन्होंने रंगभेद का विरोध किया और वे मदीबा के साथ खड़े थे।

उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार, लगभग हर कोई यह दावा करेगा कि वे उस अन्याय का विरोध करते हैं जिसे वे आज सही ठहराते हैं। लेकिन न्याय को इस बात से नहीं मापा जाता कि इतिहास का फ़ैसला आने के बाद हम कहाँ खड़े हैं। इसे इस बात से मापा जाता है कि जब फ़ैसला सुनाया जा रहा हो, तब हम कहाँ खड़े हैं।’’

भारतीय मूल के ममदानी ने इजराइल में फलस्तीनी बाल रोग विशेषज्ञ हुसाम इदरीस अबू सफ़िया की हिरासत और खालिद के मामले सहित कई अन्य मामलों का ज़िक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘जब दिल्ली में उमर खालिद की कैद का छठा साल शुरू हो रहा है, तो हमें इंतज़ार क्यों करना चाहिए? वह एक राजनीतिक कैदी है जिसे आतंकवाद के उन्हीं मनगढ़ंत आरोपों में जेल में डाला गया है, जो कभी मदीबा पर लगाए गए थे।’’

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव


लेखक के बारे में