एप्स्टीन से संबंधों के कारण उपजे विवाद को लेकर ब्रिटिश संसद की सदस्यता छोड़ेंगे मैंडेलसन
एप्स्टीन से संबंधों के कारण उपजे विवाद को लेकर ब्रिटिश संसद की सदस्यता छोड़ेंगे मैंडेलसन
लंदन, तीन फरवरी (एपी) ब्रिटिश राजनेता पीटर मैंडेलसन, मानव तस्करी के मामले में दोषी करार दिए गए जेफरी एपस्टीन के साथ अपने संबंधों को लेकर नए सवालों और संभावित पुलिस जांच का सामना करने के कारण ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ से इस्तीफा दे देंगे।
ब्रिटिश संसद के उच्च सदन के सभापति माइकल फोर्सिथ ने कहा कि मैंडेलसन ने घोषणा की है कि वह ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ की सदस्यता छोड़ रहे हैं, जो बुधवार से प्रभावी होगी।
मैंडेलसन ने यह घोषणा ऐसे समय में की, जब ब्रिटिश सरकार उनकी दशकों की संसद सदस्यता खत्म करने और ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ की उनकी आजीवन सदस्यता के साथ मिलने वाली उपाधि, ‘लॉर्ड मैंडेलसन’ को हटाने के लिए कानून तैयार कर रही है।
इससे पहले, ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने लेबर पार्टी के नेता पीटर मैंडेलसन द्वारा संवेदनशील सरकारी जानकारी जेफरी एप्स्टीन को दिए जाने के आरोपों की जांच कर रही पुलिस को एक फाइल भेजी है।
जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं कि मानव तस्करी के मामले में दोषी करार दिए गए एप्स्टीन के बारे में जानकारी लीक करने को लेकर क्या मैंडेलसन के खिलाफ आपराधिक जांच होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री केअर स्टारमर ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल को बताया कि वह हाल ही में सार्वजनिक की गईं एप्स्टीन फाइलों में किए गए खुलासों से ‘‘स्तब्ध’’ हैं, और उन्हें इस बात को लेकर चिंता है कि अभी और भी विवरण सामने आने बाकी हैं।
एपी सुभाष नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


