बांग्लादेश में खसरे से 19 दिन में 94 बच्चों की मौत

बांग्लादेश में खसरे से 19 दिन में 94 बच्चों की मौत

बांग्लादेश में खसरे से 19 दिन में 94 बच्चों की मौत
Modified Date: April 6, 2026 / 12:37 am IST
Published Date: April 6, 2026 12:37 am IST

ढाका, पांच अप्रैल (भाषा) बांग्लादेश में खसरे के गंभीर प्रकोप के कारण पिछले 19 दिन में कम से कम 94 बच्चों की मौत हो गई है और सरकार ने इस संक्रामक बीमारी से निपटने के लिए आपात टीकाकरण अभियान शुरू किया है। बांग्लादेश सरकार ने यह जानकारी दी।

इस प्रकोप ने 64 में से 56 प्रशासनिक जिलों को प्रभावित किया है। देश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार ने खसरे के लिए समय पर टीके उपलब्ध नहीं कराने को लेकर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने बताया कि खसरे के कारण कुल 94 बच्चों की मौत हुई और इनमें से 10 बच्चों की मौत रविवार सुबह आठ बजे तक से पहले के 24 घंटों में हुईं, जबकि 19 दिनों में सामने आए खसरे के संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 5,792 हो गई हैं जिनमें से 974 मामले शनिवार के बाद दर्ज किए गए।

देश के स्वास्थ्य मंत्री सरदार शखावत हुसैन बकुल ने बताया कि आपात टीकाकरण अभियान पहले ‘‘सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों’’ में चलाया जाएगा और उसके बाद इसका विस्तार पूरे बांग्लादेश में किया जाएगा।

भाषा

सिम्मी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में