मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर दुष्कर्म का आरोप: ब्रिटिश अदालत को जानकारी दी गई

मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर दुष्कर्म का आरोप: ब्रिटिश अदालत को जानकारी दी गई

मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर दुष्कर्म का आरोप: ब्रिटिश अदालत को जानकारी दी गई
Modified Date: September 10, 2026 / 07:11 pm IST
Published Date: September 10, 2026 7:11 pm IST

(अदिति खन्ना)

लंदन, 10 सितंबर (भाषा) ब्रिटेन की एक अदालत को बृहस्पतिवार को बताया गया कि आपराधिक मामलों के वकील विजय अग्रवाल पर दुष्कर्म का एक और आरोप लगा है। पिछले महीने यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद अग्रवाल को लंदन की एक जेल में रखा गया है।

अग्रवाल धोखाधड़ी और धनशोधन से जुड़े मामलों में भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील हैं। अग्रवाल न्यायमूर्ति नथानील रुडोल्फ के सामने पेश हुए। अग्रवाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के चार आरोप हैं।

अग्रवाल की सहायक मनप्रीत कौर भी उनके साथ अदालत में पेश हुईं। कौर पर जानबूझकर यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देने या उसमें मदद करने के दो आरोप हैं।

वे तब तक जेल में रहेंगे जब तक उनकी सुनवाई शुरू नहीं हो जाती, बशर्ते उन्हें इस बीच ज़मानत न मिल जाए। सुनवाई शुरू करने के लिए अगले साल 15 मार्च की तारीख तय की गयी है।

बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान ‘‘क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस’’ (सीपीएस) ने पुलिस जांच की जटिल प्रकृति के कारण मामले में आरोप-पत्र दाखिल करने के लिए अगले महीने तक सुनवाई टालने की मांग की।

सीपीएस के वकील ओलिवर वीच ने अदालत से कहा, ‘‘यह तीन शिकायतकर्ताओं से जुड़े कथित यौन अपराधों की श्रृंखला से संबंधित जांच का मामला है।’’ उन्होंने कहा कि मामले की जटिलता और मौजूदा जांच से कम से कम एक और शिकायतकर्ता का पता चलता है जिसने यौन संबंध के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अनुमान के अनुसार इस मामले में कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

भाषा अविनाश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में