नेपाल के कोशी प्रांत में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये

नेपाल के कोशी प्रांत में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये

नेपाल के कोशी प्रांत में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये
Modified Date: February 22, 2026 / 12:54 pm IST
Published Date: February 22, 2026 12:54 pm IST

काठमांडू, 22 फरवरी (भाषा) नेपाल के कोशी प्रांत में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, 4.1 तीव्रता का यह भूकंप सुबह सात बजकर 31 मिनट पर आया और इसका केंद्र संखुवासभा जिले के रिताक क्षेत्र में स्थित था।

संखुवासभा जिला राजधानी काठमांडू से लगभग 475 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।

भूकंप के झटके पड़ोसी तपलेजुंग और भोजपुर जिलों में भी महसूस किये गये। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली।

लमजुंग जिले के बंसर क्षेत्र के निकट 11 जनवरी को 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

नेपाल दुनिया में भूकंप के लिहाज से सबसे अधिक संवेदनशील देशों में 11वें स्थान पर है।

भाषा गोला देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में