वियतनाम: नेशनल एसेंबली के चुनाव के लिए लाखों मतदाताओं ने किया मतदान

वियतनाम: नेशनल एसेंबली के चुनाव के लिए लाखों मतदाताओं ने किया मतदान

वियतनाम: नेशनल एसेंबली के चुनाव के लिए लाखों मतदाताओं ने किया मतदान
Modified Date: March 15, 2026 / 03:35 pm IST
Published Date: March 15, 2026 3:35 pm IST

हनोई, 15 मार्च (एपी) वियतनाम में मतदाताओं ने रविवार को नई नेशनल एसेंबली के चुनाव के लिए मतदान किया। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा नेता तो लाम को देश के सर्वोच्च राजनीतिक पद पर पुन: निर्वाचित किए जाने के दो महीने बाद यह मतदान हुआ।

देश भर में लगभग 7.90 करोड़ मतदाता नेशनल एसेंबली के लिए 864 उम्मीदवारों में से 500 प्रतिनिधियों को चुनने के पात्र हैं।

सभी उम्मीदवारों को कम्युनिस्ट पार्टी ने पहले ही मंजूरी दे दी है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि एसेंबली पार्टी की राजनीतिक दिशा के अनुरूप बनी रहे। कम्युनिस्ट पार्टी राजनीतिक गतिविधियों को यह दलील देते हुए सख्ती से नियंत्रित करती है कि केंद्रीकृत नेतृत्व देश को बिना किसी बाधा के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।

एपी जितेंद्र धीरज

धीरज


लेखक के बारे में