Bangladesh Minority Hindu News: सरकार बदली पर नहीं बदले हालात, अब कीर्तन में शामिल होने गई हिंदू युवती के साथ हुई दरिंदगी, हालत देख लोगों को भी नहीं हुआ यकीन
Bangladesh Minority Hindu News; बांग्लादेश कीर्तन में शामिल होने गई एक 25 वर्षीय हिंदू लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
Bangladesh Minority Hindu News/ Image Source : FILE
- बांग्लादेश के एक 25 वर्षीय हिंदू लड़की को हवस का शिकार बनाया गया है।
- आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
- युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
Bangladesh Minority Hindu News: नई दिल्ली: बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद भी अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ होने वाले जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला भोला जिले के तजुमुद्दीन इलाके से सामने आया है। (Bangladesh Minority Hindu News) यहां कीर्तन में शामिल होने गई एक 25 वर्षीय हिंदू लड़की को हवस का शिकार बनाया गया है। आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
लोगों ने जब लड़की को देखा तो उसकी हालत बेहद ख़राब थी और काफी ज्यादा रक्तस्राव हो रहा था। पीड़ित युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना से महिला गहरे सदमे में है. हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
11 फरवरी को भी हुई थी हिंदू युवक की हत्या
Bangladesh Minority Hindu News: आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, 11 फरवरी को मौलवीबाजार जिले में 28 वर्षीय हिंदू युवक रतन साहूकार का (Bangladesh Minority Hindu News) शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। वह चंपा क्षेत्र के चाय बागान में काम करता था। युवक के शरीर पर गहरे चोट के निशान थे और हाथ-पैर बंधे हुए पाए गए। पुलिस के मुताबिक शव मिलने के समय घावों से खून निकल रहा था। यह घटना बांग्लादेश में मतदान से ठीक एक दिन पहले सामने आई थी। बांग्लादेश में अब तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी सरकार है।
हिंदू व्यापारी का मिला था दुकान के भीतर
वहीं कुछ दिन पहले मयमनसिंह जिले में एक 62 वर्षीय हिंदू कारोबारी सुषेण चंद्र सरकार की भी हत्या कर दी गई थी। मृतक चावल व्यापारी था और अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें दूकान अंदर छोड़ दिया था। हमलावर नकदी भी लूटकर फरार हो गए थे। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने (Bangladesh Minority Hindu News) उन्हें मृत घोषित कर दिया। इन घटनाओं के बाद अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर फिर बहस तेज हो गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CG DMF Scam: शराब के बाद इस घोटाले में फंसे पूर्व IAS अधिकारी अनिल टूटेजा, EOW ने किया गिरफ्तार, लगे ये गंभीर आरोप
- Bilaspur High Court News: 36 सीनियर वकीलों की नियुक्ति.. बिलासपुर हाईकोर्ट में रखेंगे केंद्र सरकार का पक्ष, आप भी देखें पैनल में शामिल लॉयर्स के नाम
- Bangladeshi citizens Ban Lifted: बांग्लादेशी नागरिकों पर लगा प्रतिबन्ध हटाया.. अब रुक सकेंगे होटल और लॉज में, जानें किस जगह पर किया गया था बैन..

Facebook


