मोदी और ट्रंप 17 जून को फ्रांस में जी-7 सम्मेलन से इतर मुलाकात करेंगे
मोदी और ट्रंप 17 जून को फ्रांस में जी-7 सम्मेलन से इतर मुलाकात करेंगे
वॉशिंगटन, 13 जून (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। स्थानीय मीडिया ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।
पिछले साल फरवरी में वॉशिंगटन में हुई मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात होगी। ट्रंप जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए सोमवार सुबह फ्रांस के लिए रवाना होंगे।
फ्रांस में अपने प्रवास के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति मिस्र, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और फ्रांस के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया के एक सप्ताह के दौरे पर रवाना हुए जहां वे जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और कई द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विश्व के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।
भाषा संतोष माधव
माधव

Facebook


