मोदी ‘मित्र से बढ़कर’ हैं : नेतन्याहू

मोदी ‘मित्र से बढ़कर’ हैं : नेतन्याहू

मोदी ‘मित्र से बढ़कर’ हैं : नेतन्याहू
Modified Date: February 26, 2026 / 01:12 am IST
Published Date: February 26, 2026 1:12 am IST

यरुशलम, 25 फरवरी (भाषा) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘एक मित्र से कहीं अधिक’ बताते हुए उनकी सराहना की और सात अक्टूबर 2023 के भीषण हमले के बाद इजराइल के साथ खड़े रहने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

बेंजामिन नेतन्याहू अपने संबोधन की शुरुआत में भावुक दिखे। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और राष्ट्राध्यक्ष नेसेट आते हैं और यह हम सभी के लिए हमेशा उत्साह का क्षण होता है, लेकिन मेरे प्रिय मित्र नरेन्द्र, आपकी यात्रा से मैं विशेष रूप से भावुक हूं। आप इज़राइल के महान मित्र हैं और विश्व मंच पर एक महान नेता हैं…. नरेन्द्र, आप केवल मित्र नहीं हैं। आप भाई हैं।’’

बेंजामिन नेतन्याहू ने 2017 में प्रधानमंत्री के रूप में इज़राइल की अपनी पहली यात्रा के दौरान समुद्र तट पर दोनों नेताओं के नंगे पांव टहलने की वायरल तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा, “हमने अपने जूते उतारे और समुद्र के पानी में टहले…।”

बेंजामिन नेतन्याहू ने द्विपक्षीय संबंधों की संयुक्त उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार दोगुना हो गया है।

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘‘आज हवाई अड्डे पर हमने एक-दूसरे को गले लगाया। इसे ‘मोदी हग’ कहा जाता है। यह हमारे बीच की गर्मजोशी का प्रतीक है…।’’

भाषा शोभना सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में