Modi-Meloni’s Melody Reels: मोदी-मेलोनी के Melody रील्स को मिल रहा रिकॉर्ड तोड़ Views.. महज कुछ घंटों में इतने करोड़ यूजर्स ने देखा, इधर सियासत भी जारी

Modi-Meloni’s Melody Reels Views: पीएम मोदी ने इटली दौरे में जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Modi-Meloni’s Melody Reels: मोदी-मेलोनी के Melody रील्स को मिल रहा रिकॉर्ड तोड़ Views.. महज कुछ घंटों में इतने करोड़ यूजर्स ने देखा, इधर सियासत भी जारी

Modi-Meloni’s Melody Reels Views || Image- AI Generated File

Modified Date: May 20, 2026 / 10:00 pm IST
Published Date: May 20, 2026 9:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट कर सबका ध्यान खींचा।
  • वीडियो को इंस्टाग्राम पर 11.2 करोड़ से ज्यादा व्यू मिले।
  • ‘मेलोडी’ नाम मोदी और मेलोनी की सोशल मीडिया दोस्ती से जुड़ा है।

नई दिल्ली: इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की। (Modi-Meloni’s Melody Reels Views) इस छोटे लेकिन दिलचस्प पल का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में रिकॉर्ड व्यू हासिल कर लिया। खबर लिखे जाने तक पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को 112 मिलियन यानी 11.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका था। वीडियो ने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड कायम कर दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दोनों नेताओं के नाम से बना ‘मेलोडी’

दरअसल, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती को सोशल मीडिया पर अक्सर ‘मेलोडी’ नाम से जोड़ा जाता है। यह नाम दोनों नेताओं के सरनेम को मिलाकर बनाया गया है। (Modi-Meloni’s Melody Reels Views) इसी वजह से जब पीएम मोदी ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया, तो लोगों ने इसे एक स्मार्ट जेस्चर के रूप में देखा। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में पीएम मोदी उन्हें मेलोडी टॉफी देते नजर आए। मेलोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, “वेरी वेरी गुड टॉफी।” इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।

1983 में लांच हुआ था यह टॉफी

मेलोडी भारत की सबसे लोकप्रिय टॉफियों में से एक मानी जाती है। इसे पारले प्रोडक्ट्स बनाती है। यह टॉफी अपने खास डबल फ्लेवर के लिए जानी जाती है, जिसमें बाहर से सॉफ्ट कैरेमल और अंदर से रिच चॉकलेट फिलिंग होती है। पारले ने मेलोडी टॉफी को साल 1983 में लॉन्च किया था। उस दौर में बाजार में कैडबरी एक्लेयर्स का दबदबा था, लेकिन मेलोडी ने अपनी अलग पहचान बना ली। (Modi-Meloni’s Melody Reels Views) इसकी मिठास और यूनिक स्वाद के साथ-साथ इसका विज्ञापन भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ।

आज भी लोग उसका मशहूर डायलॉग नहीं भूले हैं। “मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?” और जवाब आता था- “मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ।” करीब चार दशक बाद भी मेलोडी टॉफी बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद बनी हुई है और अब पीएम मोदी और मेलोनी की इस मुलाकात ने इसे एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन्हें भी पढ़ें:-

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के राष्ट्रपति से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

राहुल की ओर से प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल शब्द उनकी ‘मानसिक दिवालियापन’ का संकेत : भाजपा नेता

सौर, पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए पांच साल में सात लाख एकड़ जमीन की जरूरत: कोलियर्स

महाराष्ट्र: रायगढ़ में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेता राजस्व अधिकारी गिरफ्तार

शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम् के पूर्ण गायन के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी: सतीशन

न्यायालय ने जनगणना के दौरान जातिगत गणना को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown