युद्ध में ईरान के और भी अधिकारियों को निशाना बनाया जायेगा: ट्रंप

युद्ध में ईरान के और भी अधिकारियों को निशाना बनाया जायेगा: ट्रंप

युद्ध में ईरान के और भी अधिकारियों को निशाना बनाया जायेगा: ट्रंप
Modified Date: March 7, 2026 / 05:27 pm IST
Published Date: March 7, 2026 5:27 pm IST

डोरल (अमेरिका), सात मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को चेतावनी दी कि युद्ध में ईरान के और भी अधिकारियों को निशाना बनाया जायेगा और ‘‘आज ईरान पर जबरदस्त प्रहार किया जायेगा।’’

ट्रंप ने अपनी वेबसाइट ‘ट्रुथ सोशल’ पर ये टिप्पणियां कीं, जिसमें उन्होंने तेहरान के हमलों को लेकर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान द्वारा पड़ोसी देशों से माफी मांगने का जिक्र किया।

ट्रंप ने लिखा, ‘‘ईरान के खराब व्यवहार के कारण अब ऐसे इलाकों और लोगों के समूहों को भी निशाना बनाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, जिन्हें अब तक निशाना बनाने के लिए नहीं सोचा गया था।’’

एपी

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में