अमेरिका के कोलोराडो में धूल भारी आंधी के कारण 30 से अधिक वाहन टकराए, चार लोगों की मौत

अमेरिका के कोलोराडो में धूल भारी आंधी के कारण 30 से अधिक वाहन टकराए, चार लोगों की मौत

अमेरिका के कोलोराडो में धूल भारी आंधी के कारण 30 से अधिक वाहन टकराए, चार लोगों की मौत
Modified Date: February 18, 2026 / 08:36 am IST
Published Date: February 18, 2026 8:36 am IST

पुएब्लो (अमेरिका), 18 फरवरी (एपी) अमेरिका के कोलोराडो में धूल भरी आंधी के कारण मंगलवार को 30 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए जिससे चार लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘कोलोराडो स्टेट पेट्रोल’ ने बताया कि यह हादसा तेज हवाओं के कारण धूल उड़ने से पूर्वाह्न करीब 10 बजे पुएब्लो के दक्षिण में इंटरस्टेट 25 पर हुआ।

उन्होंने बताया कि वाहन चालकों को ‘‘बहुत कम या बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा था।’’

पुलिस ने बताया कि चार लोगों की मौत हो गई है और 29 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है लेकिन यह जानकारी नहीं है कि उनकी हालत कैसी है।

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

गश्ती दल की प्रवक्ता शेरी मेंडेज ने बताया कि कम दृश्यता को दुर्घटना का एक कारण माना जा रहा है लेकिन अन्य कारण भी हो सकते हैं।

एपी सिम्मी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में