अमेरिका: घर में विस्फोट के बाद आग लगने से मां और छह बच्चों की मौत
अमेरिका: घर में विस्फोट के बाद आग लगने से मां और छह बच्चों की मौत
मिल हॉल, 20 अप्रैल (एपी) अमेरिका के मध्य पेंसिल्वेनिया में एक घर में विस्फोट के बाद आग लगने से मां और छह बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की उम्र तीन से 11 वर्ष है।
पेंसिल्वेनिया पुलिस ने एक बयान में बताया कि रविवार सुबह मिल हॉल के पास क्लिंटन काउंटी के लामार टाउनशिप में एक घर में विस्फोट के बाद आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने सात लोगों के अंदर फंसे होने की पुष्टि की।
पुलिस ने बताया कि आग की लपटों के कारण वे इमारत में नहीं घुस सके और सभी सात लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 34 वर्षीय सारा स्टोलजफ्स, उनकी 11, 10, पांच और तीन वर्ष की आयु के चार बेटों और आठ व छह वर्ष की आयु की दो बेटियों के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आग के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक, घर के अंदर प्रोपेन गैस का रिसाव विस्फोट और आग लगने का कारण हो सकता है।
एपी जितेंद्र नरेश
नरेश

Facebook


