होर्मुज सुरक्षा के मिशन में शामिल होने का मेरा प्रस्ताव नाटो, अधिकतर सहयोगियों ने खारिज किया: ट्रंप
होर्मुज सुरक्षा के मिशन में शामिल होने का मेरा प्रस्ताव नाटो, अधिकतर सहयोगियों ने खारिज किया: ट्रंप
वाशिंगटन, 17 मार्च (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि नाटो और अधिकतर अन्य सहयोगी देशों ने ईरान के साथ युद्ध जारी रहने के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने में मदद करने के उनके आह्वान को खारिज कर दिया है।
महत्वपूर्ण जलमार्ग की सुरक्षा में मदद करने के लिए सहयोगियों पर दबाव डाल रहे ट्रंप ने आक्रोश व्यक्त किया कि अमेरिका को इस तथ्य के बावजूद समर्थन नहीं मिल रहा कि ‘‘लगभग हर देश हमारे द्वारा किए जा रहे कार्यों से दृढ़ता से सहमत है, और ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।’’
खाड़ी देशों पर ईरान के हमले और होर्मुज जलडमरूमध्य पर उसकी पकड़ से वैश्विक ऊर्जा संकट संबंधी चिंताएं पैदा हुई हैं और विश्व अर्थव्यवस्था के लिए परेशानी खड़ी हो रही है।
जलडमरूमध्य से कुछ ही जहाज गुजरे हैं, और ईरान का कहना है कि यह महत्वपूर्ण जलमार्ग तकनीकी रूप से खुला है, लेकिन अमेरिका, इज़राइल और उनके सहयोगियों के लिए नहीं। युद्ध शुरू होने के बाद से लगभग 20 जहाजों पर हमले हुए हैं।
तेल की कीमतों में वृद्धि के साथ, ट्रंप ने कहा कि उन्होंने लगभग आधा दर्जन देशों से युद्धपोत भेजने की मांग की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर सकें।
लेकिन ट्रंप की अपील पर किसी देश की तत्काल कोई प्रतिबद्धता नहीं आई है।
एपी नेत्रपाल पवनेश
पवनेश

Facebook


