अमेरिका-इजराइल के हमलों में नतांज परमाणु केंद्र को निशाना बनाया गया: आईएईए में ईरान के राजदूत

अमेरिका-इजराइल के हमलों में नतांज परमाणु केंद्र को निशाना बनाया गया: आईएईए में ईरान के राजदूत

अमेरिका-इजराइल के हमलों में नतांज परमाणु केंद्र को निशाना बनाया गया: आईएईए में ईरान के राजदूत
Modified Date: March 2, 2026 / 03:53 pm IST
Published Date: March 2, 2026 3:53 pm IST

दुबई, दो मार्च (एपी) संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी में ईरान के राजदूत रेजा नजफी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों में ईरान के नतांज परमाणु संवर्धन स्थल को निशाना बनाया गया है।

इजराइल और अमेरिका ने उस स्थान पर हमलों की बात नहीं कबूली है, जिस पर जून में ईरान और इजराइल के बीच 12 दिन के संघर्ष में अमेरिका ने बमबारी की थी।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) में ईरान के राजदूत रेजा नजफी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल के “गैर-कानूनी, आपराधिक और क्रूर” हमलों की निंदा की।

उन्होंने कहा, “कल उन्होंने फिर से ईरान के शांतिपूर्ण तरीके से सुरक्षित परमाणु केंद्रों पर हमला किया।”

नजफी ने कहा, ‘‘उनका यह कहना कि ईरान परमाणु हथियार बनाना चाहता है, बस एक कोरा झूठ है।”

जब नफजी से पूछा गया कि वह किस स्थान की बात कर रहे थे, तो उन्होंने जवाब दिया: “नतांज।”

एपी वैभव नरेश

नरेश


लेखक के बारे में