नाटो के लड़ाकू विमानों ने लिथुआनिया में ड्रोन को मार गिराया

नाटो के लड़ाकू विमानों ने लिथुआनिया में ड्रोन को मार गिराया

नाटो के लड़ाकू विमानों ने लिथुआनिया में ड्रोन को मार गिराया
Modified Date: September 15, 2026 / 07:29 pm IST
Published Date: September 15, 2026 7:29 pm IST

विलनियस (लिथुआनिया), 15 सितंबर (एपी) पश्चिमी देशों के सैन्य संगठन नाटो के लड़ाकू विमानों ने सोमवार रात लिथुआनिया के हवाई क्षेत्र में दाखिल एक ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटनाक्रम नाटो प्रमुख मार्क रूटे के उस बयान के एक दिन बाद हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि गठबंधन की सीमा पर रूस के हमले होने पर उसका समर्थन यूक्रेन को बढ़ेगा जो रूसी इलाकों को निशाना बना रहा है।

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सदस्य लिथुआनिया के सैन्य अधिकारियों ने बताया कि यह पहला मौका है जब उसके हवाई क्षेत्र में किसी ड्रोन को मार गिराया गया है। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि ड्रोन कहां से आया था और उसका क्या उद्देश्य था। उन्होंने कहा कि इस घटना की और जांच की जरूरत है।

लिथुआनिया के राष्ट्रीय संकट प्रबंधन केंद्र ने मंगलवार को बताया कि राजधानी विलनियस से लगभग 100 किलोमीटर पश्चिम में प्रतकुनाई गांव के पास और कौनास जलाशय के नजदीक ड्रोन को मार गिराया गया।

हाल के हफ्तों में जर्मनी, डेनमार्क, ब्रिटेन और पोलैंड जैसे नाटो सदस्यों ने रूस पर कई तरह की गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। इनमें ड्रोन घुसपैठ, तोड़-फोड़, आगजनी, रक्षा ठिकानों की निगरानी और हवाई अड्डों पर हमले के लिए विस्फोटक ले जाने वाले ड्रोन का इस्तेमाल करने की योजना बनाना शामिल है।

रुटे ने सोमवार को कहा था, ‘‘नाटो इलाके के करीब’’ हुए हमले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ‘बेचैनी, डर व दहशत फैलाने की उनकी इच्छा’ को दिखाते हैं।

एपी धीरज अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में