College Founder Suicide News: इस मशहूर कॉलेज के संस्थापक ने की आत्महत्या, घर पर ही खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात

College Founder Suicide News: शैक्षणिक संस्थान के 65 वर्षीय संस्थापक संजीव सोनवणे ने अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

College Founder Suicide News: इस मशहूर कॉलेज के संस्थापक ने की आत्महत्या, घर पर ही खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात

College Founder Suicide News /image: IBC24 file

Modified Date: September 15, 2026 / 05:37 pm IST
Published Date: September 15, 2026 5:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चंद्रभानु सोनवणे जूनियर कॉलेज के संस्थापक संजीव सोनवणे ने की आत्महत्या।
  • संजीव सोनवणे ने अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।
  • संजीव सोनवणे महाराष्ट्र के दिवंगत मंत्री केशवराव सोनवणे के भतीजे थे।

College Founder Suicide News: लातूर: महाराष्ट्र के लातूर शहर में मंगलवार सुबह एक शैक्षणिक संस्थान के 65 वर्षीय संस्थापक संजीव सोनवणे ने अपने आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि वह चंद्रभानु सोनवणे जूनियर कॉलेज के संस्थापक थे और महाराष्ट्र के दिवंगत मंत्री केशवराव सोनवणे के भतीजे थे।

क्या है पूरा मामला?

उप मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) समीरसिंह साल्वे ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना 14 सितंबर देर रात हुई। (College Founder Suicide News) साल्वे ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि सोनवणे ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को उनके शव के पास से एक ‘सुसाइड नोट’ भी मिला है। साल्वे के मुताबिक सोनवणे के रिश्तेदारों ने ‘सुसाइड नोट’ की लिखावट को उनकी लिखावट के तौर पर पहचाना है।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

College Founder Suicide News: एसडीपीओ ने हालांकि कहा कि पुलिस नोट की प्रमाणिकता की पुष्टि करने के लिए सोनवणे की लिखावट के अन्य नमूने एकत्र कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि नोट में उनकी मौत के लिए किसी को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया गया है और यह भी लिखा गया है कि वह अपनी मर्ज़ी से यह कदम उठा रहे हैं। पुलिस ‘सुसाइड नोट’ में लिखी बातों की जांच कर रही है। जांच टीम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड तस्वीरों का भी विश्लेषण कर रही है और सोनवणे की मौत की वजह का पता लगाने के लिए उनके रिश्तेदारों और उनसे जुड़े दूसरे लोगों से पूछताछ कर रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.