पाकिस्तान में नंवबर में 24 कमांडरों समेत करीब 200 आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान में नंवबर में 24 कमांडरों समेत करीब 200 आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान में नंवबर में 24 कमांडरों समेत करीब 200 आतंकवादी मारे गए
Modified Date: December 1, 2024 / 09:56 pm IST
Published Date: December 1, 2024 9:56 pm IST

पेशावर, एक दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में सेना के आतंकवाद-रोधी अभियानों के तहत नवंबर के महीने में 24 कमांडर सहित करीब 200 आतंकवादी मारे गए हैं। ये सभी आतंकवादी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, बलूच लिबरेशन आर्मी और अन्य आतंकवादी समूहों से जुड़े थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी समूहों द्वारा हाल ही में किए गए हमलों के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने आतंकवादी समूहों के खिलाफ अपने अभियान तेज कर दिए हैं।

उन्होंने बताया कि इन अभियानों के तहत नवंबर महीने में 199 आतंकवादियों को मार गिराया गया, जिनमें प्रतिबंधित संगठनों के 24 प्रमुख कमांडर भी शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए कमांडरों में कथित तौर पर वरिष्ठ नेता शामिल थे और सुरक्षाबलों को लंबे समये से इनकी तलाश थी।

ये सभी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), लश्कर-ए-इस्लाम, जमात-उल-अहरार, हाफिज गुल बहादुर ग्रुप, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) से जुड़े हुए थे।

भाषा प्रीति नरेश

नरेश


लेखक के बारे में