नेपाल और भारत ने परस्पर कानूनी सहायता समझौते पर हस्ताक्षर किए
नेपाल और भारत ने परस्पर कानूनी सहायता समझौते पर हस्ताक्षर किए
(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, 18 फरवरी (भाषा) नेपाल और भारत ने आपराधिक जांच और कानूनी कार्यवाही में सहयोग करने के लिए परस्पर कानूनी सहायता पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। नेपाल के कानून और न्याय मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
विधि, न्याय और संसदीय मामलों के मंत्रालय में आयोजित एक समारोह के दौरान मंगलवार को ‘आपराधिक मामलों में परस्पर कानूनी सहायता पर समझौता’ पर हस्ताक्षर किए गए।
मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह समझौता दोनों देशों को आपराधिक जांच और कानूनी कार्यवाही में सहयोग करने में सक्षम बनाएगा।
इसका उद्देश्य आपराधिक मामलों से संबंधित जांच, अभियोजन और न्यायिक प्रक्रियाओं में सहयोग को मजबूत करना है।
मंत्रालय के अनुसार, ‘इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपराधिक मामलों में कानूनी सहायता के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाना है, जिसमें साक्ष्य संग्रह, सूचना साझाकरण और जांच तथा अदालती कार्यवाही के दौरान सक्षम अधिकारियों के बीच समन्वय शामिल है।’
भाषा
शुभम वैभव
वैभव

Facebook


