कुवैत में ड्रोन हमले में मारे गए नेपाल के व्यक्ति की पहचान हुई

कुवैत में ड्रोन हमले में मारे गए नेपाल के व्यक्ति की पहचान हुई

कुवैत में ड्रोन हमले में मारे गए नेपाल के व्यक्ति की पहचान हुई
Modified Date: July 31, 2026 / 03:34 pm IST
Published Date: July 31, 2026 3:34 pm IST

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, 31 जुलाई (भाषा) कुवैत में बृहस्पतिवार को हुए ड्रोन हमले में मारे गए नेपाल के नागरिक की पहचान सोम कुमार तमांग के रूप में हुई है।

कुवैत स्थित नेपाल के दूतावास ने बताया कि तमांग कोशी प्रांत के तेह्रथुम जिले के रहने वाले थे और चालक के रूप में काम करते थे।

दूतावास ने बताया कि 44 वर्षीय तमांग की मौत कुवैत में ईरान द्वारा किये गए ड्रोन हमले में हुई।

यह हमला ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद हुआ था। दूतावास ने बताया कि तमांग के शव को जल्द से जल्द नेपाल लाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

दूतावास ने कुवैत में रह रहे नेपाल के सभी नागरिकों को सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में