Zepto IPO News: इधर Zepto के IPO की राह में आई बड़ी रुकावट!उधर Swiggy और Eternal ने उठा लिया बड़ा फायदा

Zepto IPO News: घर का सामान 10 मिनट में डिलीवरी देने वाली Zepto को IPO से पहले नई चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी की वैल्यूएशन पर उठे सवालों के कारण फंड जुटाना मुश्किल हो रहा है। वहीं, इस स्थिति का फायदा Swiggy और Eternal को मिल रहा है। जिनके शेयरों में अच्छी तेजी देखी जा रही है।

Zepto IPO News: इधर Zepto के IPO की राह में आई बड़ी रुकावट!उधर Swiggy और Eternal ने उठा लिया बड़ा फायदा

(Zepto IPO News/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 31, 2026 / 02:58 pm IST
Published Date: July 31, 2026 2:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Zepto के IPO पर वैल्यूएशन को लेकर सवाल।
  • फंड जुटाने में कंपनी के सामने बढ़ीं चुनौतियां।
  • Swiggy और Eternal के शेयरों में जोरदार तेजी।

नई दिल्ली: Zepto IPO News: क्विक कॉमर्स सेक्टर में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। 10 मिनट में सामान डिलीवर करने वाली कंपनी Zepto इन दिनों अपने प्रस्तावित IPO (Zepto IPO News) को लेकर चर्चा में है। कंपनी को फंड जुटाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस स्थिति का फायदा उसकी प्रतिद्वंदी कंपनियों Swiggy और Eternal को मिलता दिखाई दे रहा है। जुलाई के दौरान इन दोनों कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई है और निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ी है।

वैल्यूएशन को लेकर निवेशकों ने जताई चिंता

मामला कंपनी की वैल्यूएशन पर आकर अटक गया है। अक्टूबर 2025 में Zepto की वैल्यूएशन करीब 7 अरब डॉलर बताई गई थी लेकिन IPO की तैयारी के दौरान (Zepto IPO News) कई बड़े निवेशकों ने इस मूल्यांकन पर सवाल उठाए हैं। बाजार में चर्चा है कि अब कंपनी की संभावित वैल्यूएशन घटकर लगभग 2.5 से 3 अरब डॉलर के बीच रह सकती है। निवेशकों की चिंता कंपनी के लगातार बढ़ते खर्च और अधिक कैश बर्न को लेकर भी है। जिससे भविष्य में मुनाफे पर असर पड़ सकता है।

Swiggy और Eternal के शेयरों में आई तेजी

Zepto की चुनौतियों के बीच Swiggy और Eternal को बाजार में मजबूत स्थिति बनाने का मौका मिला है। जुलाई में Swiggy के शेयरों में करीब 24% की बढ़त दर्ज की गई जो उसकी लिस्टिंग के बाद सबसे अच्छा मासिक प्रदर्शन माना जा रहा है। वहीं Eternal के शेयर भी लगभग 17% तक चढ़े हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि Zepto की विस्तार योजनाएं धीमी पड़ती हैं तो इसका लाभ प्रतिद्वंद्वी कंपनियों को मिल सकता है।

IPO पर फैसला लेने के लिए समय कम

Zepto ने अभी तक अपने IPO को वापस लेने की घोषणा नहीं की है लेकिन कंपनी के ड्राफ्ट दस्तावेज की समय सीमा 21 अगस्त तक बताई जा रही है। ऐसे में कंपनी के सामने कई विकल्प हैं। वह कम वैल्यूएशन स्वीकार कर सकती है, IPO का आकार घटा सकती है या फिर लिस्टिंग को कुछ समय के लिए टाल सकती है। इस बीच ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों में 20% से अधिक की गिरावट देखी गई है जिससे निवेशकों की सतर्कता बढ़ गई है।

आगे क्या हो सकता है?

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि Zepto को फंड की कमी का सामना करना पड़ा तो कंपनी (Zepto IPO News) को अपने खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। इससे उसकी ग्रोथ की रफ्तार प्रभावित हो सकती है। दूसरी ओर Swiggy अपने फूड डिलीवरी कारोबार से होने वाली कमाई के दम पर क्विक कॉमर्स बिजनेस को मजबूत करने की स्थिति में है। आने वाले समय में Zepto के IPO पर लिया गया फैसला न केवल कंपनी बल्कि पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर की दिशा तय कर सकता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।