Ram Temple Donation Controversy: संसद परिषद में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, पप्पू यादव बने पुजारी, दान करने पहुंचे राहुल गांधी, देखें वीडियो

Ram Temple Donation Controversy: संसद परिषद में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, पप्पू यादव बने पुजारी, दान करने पहुंचे राहुल गांधी, देखें वीडियो

Ram Temple Donation Controversy: संसद परिषद में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, पप्पू यादव बने पुजारी, दान करने पहुंचे राहुल गांधी, देखें वीडियो

Ram Temple Donation Controversy | Photo Credit: AI

Modified Date: July 31, 2026 / 02:00 pm IST
Published Date: July 31, 2026 1:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर चढ़ावे की चोरी का आरोप
  • पप्पू यादव का नाट्य प्रदर्शन
  • अमित शाह के इस्तीफे की मांग

नयी दिल्ली: Ram Temple Donation Controversy विपक्ष के नेताओं ने शुक्रवार को संसद परिसर में अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को नाट्यकला के माध्यम से दर्शाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और इस मामले पर संसद में चर्चा कराने तथा जवाबदेही तय करने की मांग की। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय लोकसभा सदस्य राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पुजारी का वेश धारण करके संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के सामने ‘दान पेटी’ के साथ बैठे थे।

Ram Temple Donation Controversy लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई नेता उस ‘दान पेटी’ में पैसे डालने के लिए गए तो पप्पू यादव ने पैसे अपनी जेब में डाल लिए और यह दर्शाने का प्रयास किया कि इसी तरह से राम मंदिर के चढ़ावे को चुराया गया था। इसके बाद कई विपक्षी सदस्यों ने ‘चोर-चोर’ और ‘चढ़ावा चोर’ कहते हुए पप्पू यादव को घेर लिया।

फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, ‘‘आज यह मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कहा जा सकता है कि इस लड़ाई की शुरुआत अखिलेश यादव ने की थी, और इसे आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है, जो हमें अयोध्या की जनता ने सौंपी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन भूमि है। यदि अयोध्या का अपमान हुआ है, तो हम इस मुद्दे को पूरी दृढ़ता के साथ उठाएंगे। हम इसे संसद में भी उठाएंगे और इस पर चर्चा की मांग भी करेंगे।’’ विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ भी संसद परिसर में नारेबाजी की और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।