Franco Baresi Death: नहीं रहे महान डिफेंडर फ्रांको बारेसी, 66 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, वर्ल्ड कप विजेता टीम का थे हिस्सा
Franco Baresi Death: नहीं रहे महान डिफेंडर फ्रांको बारेसी, 66 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, वर्ल्ड कप विजेता टीम का थे हिस्सा
Franco Baresi Death: नहीं रहे महान डिफेंडर फ्रांको बारेसी, 66 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, वर्ल्ड कप विजेता टीम का थे हिस्सा /image: Social Media
- 1982 फीफा विश्व कप विजेता फ्रांको बारेसी का 66 वर्ष की उम्र में निधन
- AC Milan के लिए 700 से अधिक मैच खेले, 20 साल तक एक ही क्लब का प्रतिनिधित्व किया
- 1997 में संन्यास के बाद उनकी प्रतिष्ठित नंबर-6 जर्सी हमेशा के लिए रिटायर कर दी गई
मिलान। Franco Baresi Death News: इटली को 1982 का फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) जिताने वाले और एसी मिलान के महान डिफेंडर फ्रांको बारेसी का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी शुक्रवार को एसी मिलान ने दी। क्लब ने मृत्यु के कारण का खुलासा नहीं किया। एसी मिलान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘आज पूरा एसी मिलान परिवार ही नहीं, बल्कि क्लब का गौरवशाली इतिहास भी शोक में डूबा हुआ है।’’
2025 में हुई थी फेफड़े की सर्जरी
Franco Baresi Death News अगस्त 2025 में बारेसी के फेफड़े में गांठ (पल्मोनरी नोड्यूल) निकालने के लिए सर्जरी हुई थी। जिसके बाद उनका इम्यूनोथेरेपी से इलाज चल रहा था। उनकी अंतिम सार्वजनिक उपस्थिति इस वर्ष फरवरी में मिलान-कोर्टिना शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में रही थी, जहां उन्होंने पूर्व इंटर मिलान खिलाड़ी ज्यूसेपे बर्गोमी के साथ सैन सिरो स्टेडियम में ओलंपिक मशाल लेकर प्रवेश किया था।
कैसा रहा उनका करियर?
एसी मिलान कहा, ‘‘फ्रांको बारेसी क्लब की आत्मा और पहचान थे। उनका उदाहरण, ईमानदारी और समर्पण हमेशा क्लब की संस्कृति का हिस्सा रहेंगे, ठीक वैसे ही जैसे उनकी प्रतिष्ठित छह नंबर वाली जर्सी।’’ बारेसी ने पूरे 20 वर्ष के पेशेवर करियर में सिर्फ एसी मिलान के लिए खेला। महज 17 साल की उम्र में एसी मिलान से जुड़ने वाले बारेसी ने इस क्लब के लिए 700 से अधिक मैच खेले और 1980 तथा 1990 के दशक में क्लब को विश्व फुटबॉल की सबसे सफल टीमों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
1997 में लिया था संन्यास
Franco Baresi Death News एसी मिलान ने 1997 में संन्यास लेने पर उनके सम्मान में छह नंबर वाली जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया, जो इटली के फुटबॉल में अपनी तरह का पहला फैसला था।

Facebook


