नेपाल के प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालयों को पार्टी आधारित छात्र संघों को भंग करने का निर्देश दिया
नेपाल के प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालयों को पार्टी आधारित छात्र संघों को भंग करने का निर्देश दिया
(शिरीष बी. प्रधान)
काठमांडू, 20 अप्रैल (भाषा) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सोमवार को विश्वविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों को राजनीतिक दलों पर आधारित छात्र तथा कर्मचारी संघों को भंग करने का निर्देश दिया।
शाह ने सिंह दरबार सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और स्वास्थ्य संस्थानों के प्रमुखों के साथ तीन घंटे की लंबी चर्चा के दौरान ये निर्देश जारी किए।
प्रधानमंत्री सचिवालय के अनुसार, अपने जवाब में कुलपतियों ने उल्लेख किया था कि ऐसे संगठनों को भंग करने के लिए पहल की जा रही है, क्योंकि ‘जेन जेड’ आंदोलन के बाद छात्र राजनीति अप्रासंगिक हो गई है।
प्रधानमंत्री शाह ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान में राजनीति को जगह नहीं दी जानी चाहिए और कोई भी कानून इस निर्णय को लागू करने में बाधा नहीं बन सकता।
भाषा
शुभम रंजन
रंजन

Facebook


