नेपाल के प्रधानमंत्री शाह संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में लेंगे हिस्सा, मंत्रिमंडल ने लगाई मुहर

Ads

नेपाल के प्रधानमंत्री शाह संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में लेंगे हिस्सा, मंत्रिमंडल ने लगाई मुहर

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 02:45 PM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 02:45 PM IST

(शिरिष बी प्रधान)

काठमांडू, 11 सितंबर (भाषा)नेपाल मंत्रिमंडल ने इस महीने के उत्तरार्ध में न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक में प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के शामिल होने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।

उम्मीद की जा रही है कि इस वैश्विक मंच पर शाह हाल ही में अचानक आई भयानक बाढ़ के बाद जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर नेपाल का पक्ष रखेंगे।

शाह 22 से 26 सितंबर तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

मंत्रिमंडल ने बालेंद्र शाह की अमेरिका यात्रा के प्रस्ताव पर बृहस्पतिवार को अपनी मुहर लगाई। मार्च में पद संभालने के बाद शाह का यह पहला विदेश दौरा होगा।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी समयसारिणी के मुताबिक शाह 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

भाषा धीरज नरेश

नरेश