India’s Best Teachers Award 2026: कौन है छत्तीसगढ़ की वसुंधरा यादव? जिसे देश के चुनिंदा 16 श्रेष्ठ शिक्षकों की सूची में मिली जगह, जानिए उनके बारे में /image: IBC24 File
रायपुर। India’s Best Teachers Award 2026: छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत के लिए गौरव की बात है कि रायपुर की शिक्षिका वसुंधरा यादव को प्रतिष्ठित ‘India’s Best Teachers Award 2026’ से सम्मानित किया गया है। देशभर से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों में स्थान बनाकर वसुंधरा यादव (Vasundhara Yadav) ने रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
Who is Chhattisgarh’s Vasundhara Yadav? यह प्रतिष्ठित सम्मान शिव नादर फाउंडेशन एवं यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के सैद बिजनेस स्कूल की पहल के तहत प्रदान किया गया है। देशभर से चयनित 16 शिक्षकों को इस सम्मान से नवाजा गया है।
वसुंधरा यादव वर्तमान में ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर में लॉ एवं सोशल साइंस की शिक्षिका के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। शिक्षण के क्षेत्र में उनके समर्पण, विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और उत्कृष्ट परिणामों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
India’s Best Teachers Award 2026 वसुंधरा यादव की शैक्षणिक उपलब्धियां भी उल्लेखनीय हैं। वे मुंबई विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट हैं तथा एलएल.बी., एलएल.एम. एवं बी.एड. जैसी उच्च शैक्षणिक योग्यताएं रखती हैं। उनके विषय लॉ एवं सोशल साइंस में विद्यार्थियों का प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है तथा बोर्ड परीक्षाओं में 98-99 प्रतिशत तक के परिणाम दर्ज किए गए हैं।
इस उपलब्धि की एक खास बात यह भी है कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित शिक्षकों के लिए ऑक्सफोर्ड में विशेष शैक्षणिक एवं नेतृत्व विकास कार्यक्रम का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इससे शिक्षकों को वैश्विक स्तर की शिक्षण पद्धतियों और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को समझने का अवसर मिलेगा।
वसुंधरा यादव वल्लभ नगर, प्रियदर्शिनी कॉलोनी, रायपुर निवासी हैं तथा लक्ष्मी यादव एवं डॉ. एन.पी. यादव की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, विद्यालय के सहकर्मियों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है। एक शिक्षिका के रूप में वसुंधरा यादव की यह उपलब्धि प्रदेश की युवा पीढ़ी और विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है।
ये भी पढ़ें