नेपाल की सत्ताधारी आरएसपी ने लामिछाने को फिर से पार्टी अध्यक्ष चुना

नेपाल की सत्ताधारी आरएसपी ने लामिछाने को फिर से पार्टी अध्यक्ष चुना

नेपाल की सत्ताधारी आरएसपी ने लामिछाने को फिर से पार्टी अध्यक्ष चुना
Modified Date: June 26, 2026 / 11:31 pm IST
Published Date: June 26, 2026 11:31 pm IST

काठमांडू, 26 जून (भाषा) नेपाल की सत्ताधारी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने शुक्रवार को रवि लामिछाने को दोबारा पार्टी अध्यक्ष और वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले को उपाध्यक्ष चुना।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का चुनाव इसके पहले महाधिवेशन के दौरान हुआ, जो दिन में ही संपन्न हुआ।

रविवार को शुरू हुए इस महाधिवेशन में लगभग चार हजार सदस्य शामिल हुए।

लामिछाने और वाग्ले को सर्वसम्मति से उनके संबंधित पदों पर चुना गया।

महाधिवेशन में बिपिन आचार्य को पार्टी का महासचिव और महिला कोटे से सोबिता गौतम को उपाध्यक्ष चुना गया। हरि ढकाल, असीम साह और निशा डांगी को संयुक्त महासचिव चुना गया।

पार्टी के एक सदस्य के अनुसार, लामिछाने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ‘बालेन’ को आरएसपी के वरिष्ठ नेता के तौर पर नामित करेंगे।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में