नेतन्याहू ने मौत की अफवाहों के बीच जारी किया नया वीडियो

नेतन्याहू ने मौत की अफवाहों के बीच जारी किया नया वीडियो

नेतन्याहू ने मौत की अफवाहों के बीच जारी किया नया वीडियो
Modified Date: March 16, 2026 / 08:53 pm IST
Published Date: March 16, 2026 8:53 pm IST

(हरिंद्र मिश्रा)

यरुशलम, 16 मार्च (भाषा) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत से जुड़ी साजिश संबंधी अफवाहों को खारिज करते हुए सोमवार को एक और वीडियो साझा किया, जिसमें वह सार्वजनिक स्थान पर लोगों से मिलते-जुलते नजर आए।

इससे पहले नेतन्याहू ने रविवार को भी एक वीडियो जारी किया था।

अपने निजी ‘एक्स’ खाते पर साझा किए गए 90 सेकंड के वीडियो में नेतन्याहू यरुशलम पर्वतीय क्षेत्र में लोगों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “दिशानिर्देशों का पालन करें और मिलकर जीतें।”

वीडियो में वह शिर नाम की दो लड़कियों के साथ तस्वीरें खिंचवाते, अपने पालतू कुत्ते को टहला रही एक महिला से कुत्ते की नस्ल के बारे में पूछते और यरुशलम के नजरों का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है, “यरुशलम कितना सुंदर है। यरुशलम जैसा कुछ नहीं।”

नेतन्याहू ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर लोगों से आश्रय स्थलों के पास रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से पूछा, “यहां आश्रय स्थल कहां है?” जवाब मिला, “पास ही।” इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, “यह बहुत महत्वपूर्ण है।”

रविवार को नेतन्याहू ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह एक कैफे में कॉफी का ऑर्डर देते नजर आए थे और सोशल मीडिया पर जारी उनकी मौत की अटकलों को खारिज किया था।

भाषा खारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में