कभी कल्पना नहीं की थी कि ओली चुनाव हार जाएंगे: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री कार्की

कभी कल्पना नहीं की थी कि ओली चुनाव हार जाएंगे: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री कार्की

कभी कल्पना नहीं की थी कि ओली चुनाव हार जाएंगे: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री कार्की
Modified Date: March 15, 2026 / 10:41 pm IST
Published Date: March 15, 2026 10:41 pm IST

काठमांडू, 15 मार्च (भाषा) नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को कहा कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि चार बार प्रधानमंत्री रहे के.पी. शर्मा ओली आम चुनाव में हार जाएंगे।

सरकारी समाचार एजेंसी राष्ट्रीय समाचार समिति को दिए साक्षात्कार में कार्की ने कहा कि चुनाव परिणाम युवा मतदाताओं के प्रभाव और बदलाव की मांग को दर्शाते हैं।

काठमांडू के पूर्व महापौर बालेंद्र शाह उर्फ बालेन (35) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा के चुनाव में 182 सीट पर जीत हासिल की है। पार्टी ने बालेन को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था।

‘जेन जेड’ आंदोलन के चलते ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार गिरने के बाद कार्की देश की अंतरिम प्रधानमंत्री बनी थीं।

कार्की ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के अध्यक्ष ओली पांच मार्च को हुए चुनाव में हार जाएंगे।

बालेन ने ओली को उनके गढ़ माने जाने वाले पूर्वी नेपाल के झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में 50,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से पराजित किया।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में