सर्वोच्च नेता की मौत के बाद नयी परिषद ने अपना काम शुरू कर दिया है: ईरानी राष्ट्रपति

सर्वोच्च नेता की मौत के बाद नयी परिषद ने अपना काम शुरू कर दिया है: ईरानी राष्ट्रपति

सर्वोच्च नेता की मौत के बाद नयी परिषद ने अपना काम शुरू कर दिया है: ईरानी राष्ट्रपति
Modified Date: March 1, 2026 / 07:36 pm IST
Published Date: March 1, 2026 7:36 pm IST

दुबई, एक मार्च (एपी) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि अमेरिकी और इजराइली हमलों में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद एक नयी परिषद ने ‘‘अपना काम शुरू कर दिया है’’।

पेजेशकियान ने यह टिप्पणी रविवार को ईरानी सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक पूर्व-रिकॉर्ड किए गए संदेश में की।

पेजेशकियान परिषद के तीन अधिकारियों में से एक हैं। अन्य दो न्यायपालिका के प्रमुख गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेही और अयातुल्ला अली रजा अराफी हैं।

एपी

देवेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में