ईरानी नौसेना के नौ जहाजों को नष्ट किया गया: ट्रंप

ईरानी नौसेना के नौ जहाजों को नष्ट किया गया: ट्रंप

ईरानी नौसेना के नौ जहाजों को नष्ट किया गया: ट्रंप
Modified Date: March 1, 2026 / 11:32 pm IST
Published Date: March 1, 2026 11:32 pm IST

दुबई, एक मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरानी नौसेना के नौ जहाजों को नष्ट कर दिया गया है।

ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा कि जहाज ‘‘नष्ट’’ हो गए हैं और डूब गए हैं और इनमें से कुछ अपेक्षाकृत बड़े तथा महत्वपूर्ण थे।

ट्रंप ने कहा कि ईरान के बाकी सैन्य पोत भी ‘‘जल्द ही समुद्र की तलहटी में तैरते नजर आएंगे!’’

राष्ट्रपति ने कहा कि एक अन्य हमले में ईरान का नौसेना मुख्यालय ‘‘लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गया’’।

एपी

देवेंद्र सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में