पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पेड़ काटने को लेकर विवाद में नौ लोग मारे गए

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पेड़ काटने को लेकर विवाद में नौ लोग मारे गए

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पेड़ काटने को लेकर विवाद में नौ लोग मारे गए
Modified Date: May 12, 2026 / 04:22 pm IST
Published Date: May 12, 2026 4:22 pm IST

पेशावर, 12 मई (भाषा) पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पेड़ काटने को लेकर उपजे विवाद के बाद प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई गोलीबारी में मंगलवार को कम से कम सात लोग मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिले में हुई। यह इलाका राजधानी पेशावर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित है।

पुलिस के अनुसार, इलाके में पेड़ों की कटाई को लेकर दोनों समूहों के बीच तनाव बढ़ने के बाद झड़प हुई।

पुलिस ने इस घटना में सात लोगों की मौत और तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

पुलिस ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आसपास के इलाकों से भारी संख्या में पुलिस बल नौशेरा जिले में भेजे गए।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा

यासिर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में