वार्ता में शामिल होने की अभी कोई योजना नहीं : ईरानी विदेश मंत्रालय
वार्ता में शामिल होने की अभी कोई योजना नहीं : ईरानी विदेश मंत्रालय
तेहरान, 20 अप्रैल (एपी) ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को कहा कि तेहरान की फिलहाल अमेरिका के साथ किसी भी वार्ता में शामिल होने की कोई योजना नहीं है।
उन्होंने वार्ता में ईरान की भागीदारी की संभावना से इनकार नहीं किया।
इस्लामाबाद के अधिकारी वार्ता के एक और दौर की तैयारी कर रहे थे जो संभवतः इस सप्ताह होती।
बघाई ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “अभी तक… जब मैं यहां हूं… हमारे पास बातचीत के अगले दौर के लिए कोई योजना नहीं है और इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।”
भाषा तान्या नरेश
नरेश

Facebook


