नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 40,000 से अधिक हुई
नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 40,000 से अधिक हुई
(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, एक सितंबर (भाषा) नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,069 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या मंगलवार को 40,529 से अधिक हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता जागेश्वर गौतम ने कहा कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या 239 हो गई है।
उन्होंने बताया कि नेपाल में 22,178 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 18,112 रोगियों का इलाज चल रहा है।
भाषा जोहेब उमा
उमा

Facebook


