बसरा बंदरगाह पर हमले में एक व्यक्ति की मौत, इराक ने तेल बंदरगाहों पर काम रोका

बसरा बंदरगाह पर हमले में एक व्यक्ति की मौत, इराक ने तेल बंदरगाहों पर काम रोका

बसरा बंदरगाह पर हमले में एक व्यक्ति की मौत, इराक ने तेल बंदरगाहों पर काम रोका
Modified Date: March 12, 2026 / 08:15 am IST
Published Date: March 12, 2026 8:15 am IST

बगदाद, 12 मार्च (एपी) इराक के बसरा बंदरगाह पर हुए एक हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और प्राधिकारियों को देश के सभी तेल टर्मिनल पर परिचालन रोकना पड़ा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इराक की ‘जनरल कंपनी फॉर पोर्ट्स’ के महानिदेशक फरहान अल-फरतौसी ने सरकारी इराकी समाचार एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में यह घोषणा की।

अल-फरतौसी ने कहा कि इस हमले में फारस की खाड़ी में स्थित बसरा बंदरगाह पर पोत-से-पोत हस्तांतरण क्षेत्र में एक पोत को निशाना बनाया गया।

उन्होंने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पोत को किससे निशाना बनाया गया- हवाई ड्रोन से या समुद्री ड्रोन से या मिसाइल से।

बचावकर्मियों ने हमले के बाद एक शव बरामद किया और 38 अन्य लोगों की मदद की।

उन्होंने कहा कि इराक के वाणिज्यिक बंदरगाह खुले रहे लेकिन तेल टर्मिनल को बंद कर दिया गया।

यह ईरान युद्ध के दौरान तेल अवसंरचना को निशाना बनाए जाने की ताजा घटना है।

एपी सिम्मी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में