गजब लिल-हक अभियान में 640 से अधिक अफगान तालिबान मारे गए: पाकिस्तान
गजब लिल-हक अभियान में 640 से अधिक अफगान तालिबान मारे गए: पाकिस्तान
इस्लामाबाद, 11 मार्च (भाषा) पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि उसके सुरक्षा बलों ने दो सप्ताह पहले शुरू किए गए सैन्य अभियान में 641 अफगान तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया और इस अभियाव के दौरान 855 से अधिक आतंकी घायल हुए है।
अफगानिस्तान की ओर से 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा पर 53 स्थानों पर हमला किए जाने के बाद, पाकिस्तान ने 26 फरवरी को ऑपरेशन गजब-लिल-हक (इंसाफ के लिये गुस्सा) नामक सैन्य कार्रवाई शुरू की।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अत्ताउल्ला तरार ने ‘एक्स’ पर बताया, “641 तालिबान आतंकवादी मारे गए हैं और 855 अन्य घायल हुए हैं।”
तरार ने ताजा जानकारी साझा करते हुए बताया कि 243 अफगान चौकियों को नष्ट कर दिया गया है, जबकि 42 अन्य को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान के दौरान 219 टैंक, बख्तरबंद वाहन और तोपें भी नष्ट कर दी गईं जबकि अफगानिस्तान में 65 स्थानों को सटीक हवाई हमलों से निशाना बनाया गया।
भाषा प्रशांत जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


