पाकिस्तान: स्वात घाटी में पुलिस थाने पर आत्मघाती हमले में 10 व्यक्तियों की मौत

पाकिस्तान: स्वात घाटी में पुलिस थाने पर आत्मघाती हमले में 10 व्यक्तियों की मौत

पाकिस्तान: स्वात घाटी में पुलिस थाने पर आत्मघाती हमले में 10 व्यक्तियों की मौत

G20 conference in Jammu-Kashmir

Modified Date: April 25, 2023 / 09:14 pm IST
Published Date: April 25, 2023 9:34 am IST

पेशावर : पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को एक पुलिस थाने पर हुए ‘आत्मघाती हमले’ में आठ पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। यह जानकारी प्राधिकारियों ने दी। धमाका स्वात घाटी के कबाल थाने में हुआ। थाना परिसर में आतंकवाद-रोधी विभाग और एक मस्जिद भी है। खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात खान ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी पूरे प्रांत में ‘हाई अलर्ट’ पर हैं।

Read More : Google Search: गूगल पर भूलकर भी सर्च ना करें ये 5 टॉपिक्स, खड़ी हो सकती है बड़ी परेशानी 

‘डॉन’ अखबार ने पुलिस के हवाले से बताया कि सोमवार को स्वात के कबाल में आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) पुलिस थाने में हुए ‘संदिग्ध आत्मघाती हमले’ में आठ पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हमले की तुरंत किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हाल के महीनों में पाकिस्तानी तालिबान ने सरकार के साथ संघर्ष विराम खत्म करने के बाद इसी तरह के हमलों का दावा किया है।

Read More : अपने शादी को लेकर बेहद खुश था दूल्हा, तभी दुल्हन कर गई ये कांड, सबकुछ छोड़कर थाने पहुंचा लड़का 

जियो न्यूज ने बताया कि इससे पहले, जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) शफी उल्लाह गंडापुर ने कहा कि थाने के अंदर दो विस्फोट हुए, जिससे इमारत नष्ट हो गई। पुलिस ने कहा कि कई लोग मलबे में दब गए हैं, जबकि घायलों को सैदु शरीफ टीचिंग अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस बीच, आसपास के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई।

Read More : Google Search: गूगल पर भूलकर भी सर्च ना करें ये 5 टॉपिक्स, खड़ी हो सकती है बड़ी परेशानी 

गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने विस्फोट की निंदा की और लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद को जल्द ही जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा।’ रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि केपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान ने भी विस्फोट की कड़ी निंदा की है और संबंधित अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"