Pakistan Airbase Strike News: पाकिस्तान पर बड़ी एयरस्ट्राइक! अफगानिस्तान ने नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकानों पर किया हमला, PAK में मचा हड़कंप, ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किया था बर्बाद

Pakistan Airbase Strike News: पाकिस्तान पर बड़ी एयरस्ट्राइक! अफगानिस्तान ने नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकानों पर किया हमला, PAK में मचा हड़कंप, ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किया था बर्बाद

Pakistan Airbase Strike News: पाकिस्तान पर बड़ी एयरस्ट्राइक! अफगानिस्तान ने नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकानों पर किया हमला, PAK में मचा हड़कंप, ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किया था बर्बाद

Pakistan Airbase Strike News/Image Source: ANI

Modified Date: March 2, 2026 / 10:16 am IST
Published Date: March 2, 2026 10:14 am IST
HIGHLIGHTS
  • 4 दिन से जारी हवाई हमले
  • अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर जंग जैसे हालात
  • रावलपिंडी स्थित Nur Khan Airbase पर बड़ा हमला

Pakistan Airbase Strike News: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर पिछले चार दिनों से हवाई हमले और गोलीबारी जारी है। दोनों देशों के बीच हालात जंग जैसे बनते जा रहे हैं। तालिबान सरकार का दावा है कि उसने पाकिस्तान के बेहद संवेदनशील नूर खान एयरबेस को निशाना बनाया है। यह एयरबेस रावलपिंडी में स्थित है और पाकिस्तान की वायुसेना के प्रमुख ठिकानों में गिना जाता है।

पाकिस्तान के Nur Khan Airbase पर हमला (Taliban Pakistan Conflict)

Nur Khan Airbase Attack News: तालिबान के एक मंत्री ने यह भी दावा किया कि उनके लड़ाके डूरंड लाइन पार कर पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। तालिबान के अनुसार क्वेटा (बलूचिस्तान) में 12वीं कोर के मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद क्षेत्र के एक सैन्य कैंप पर भी हमले किए गए हैं। तालिबान का कहना है कि यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा काबुल, बगराम और अन्य सीमावर्ती इलाकों में किए गए हवाई हमलों के जवाब में की गई।

पाकिस्तान का दावा: 400 से ज्यादा लड़ाके मारे गए (Nur Khan Airbase Attack News)

Pakistan Airbase Strike News: दूसरी ओर पाकिस्तान सरकार ने दावा किया है कि अब तक 400 से अधिक अफगान लड़ाके मारे जा चुके हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं। पाकिस्तान के उप गृह मंत्री तलाल चौधरी ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के ठिकानों पर कार्रवाई में कम से कम 70 लड़ाके मारे गए थे। बाद में पाकिस्तानी अखबार Dawn ने यह संख्या 80 तक पहुंचने का दावा किया।

22 फरवरी से शुरू हुआ टकराव (Rawalpindi Airbase Strike News)

Pakistan Afghanistan War: दोनों देशों के बीच मौजूदा संघर्ष की शुरुआत 22 फरवरी को हुई, जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में एयरस्ट्राइक की थी। इसके जवाब में 27 फरवरी को अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की। अफगान रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान पर देश की संप्रभुता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए “सही समय पर कड़ा जवाब” देने की चेतावनी दी थी। पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर दबाव बनाता रहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी आतंकी संगठन को न करने दे। इस्लामाबाद का आरोप है कि टीटीपी अफगानिस्तान की सरजमीं से संचालित हो रहा है, जबकि तालिबान सरकार इन आरोपों से लगातार इनकार करती रही है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।