Pakistan Air Strike Kabul: अमेरिका- ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर कर दी एयर स्ट्राइक, डिफेंस ने X पोस्ट पर की पुष्टि

Pakistan द्वारा Kabul और Kandahar में एयर स्ट्राइक की खबरों के बाद क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है। Ministry of National Defense (Afghanistan) ने सोशल मीडिया पर हमले की पुष्टि की है।

Pakistan Air Strike Kabul: अमेरिका- ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर कर दी एयर स्ट्राइक, डिफेंस ने X पोस्ट पर की पुष्टि

Pakistan Air Strike Kabul / Image Source : x

Modified Date: March 17, 2026 / 12:16 am IST
Published Date: March 17, 2026 12:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • Pakistan पर अफगान सीमा में घुसकर एयर स्ट्राइक करने का आरोप।
  • Ministry of National Defense (Afghanistan) ने X पर हमले की पुष्टि की।
  • Kabul में धमाकों के बाद सुरक्षा अलर्ट बढ़ा।

नई दिल्ली : ईरान-इजराइल के बीच जारी भीषण जंग ने जहां पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है, वहीं पड़ोसी मुल्कों अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भी हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। दोनों देशों के बीच बदले की आग भड़क उठी है और एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, गुरुवार की रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और कंधार को निशाना बनाते हुए घातक हवाई हमले किए हैं।

अफगान रक्षा मंत्रालय ने X पर की पुष्टि

पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर एयर स्ट्राइक की है। काबुल के आकाश में गूंजे धमाकों ने दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। इस हमले की पुष्टि खुद अफगान रक्षा मंत्रालय ने अपने एक्स (X) हैंडल पर की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

नशामुक्ति अस्पताल को बनाया निशाना

पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का घोर उल्लंघन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी बमबारी का निशाना एक नशामुक्ति अस्पताल को बनाया गया। अफगान रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा कि, “पाकिस्तान ने हमारी संप्रभुता का उल्लंघन किया है। यह हमला बिना किसी उकसावे के किया गया है और इसका जवाब हर हाल में दिया जाएगा।” स्थानीय सूत्रों का कहना है कि हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफगान सुरक्षा बलों को अलर्ट पर डाल दिया गया है। काबुल में हुए इन धमाकों के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.