पीओके में पाकिस्तान की सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

पीओके में पाकिस्तान की सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

पीओके में पाकिस्तान की सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
Modified Date: June 10, 2026 / 05:10 pm IST
Published Date: June 10, 2026 5:10 pm IST

इस्लामाबाद, 10 जून (भाषा) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मुजफ्फराबाद के निकट पाकिस्तान आर्मी एविएशन के एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी कर्मियों की मौत हो गई। सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार, यह दुर्घटना हेलीकॉप्टर के ‘‘उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी के कारण’’ हुई।

सेना ने कहा, ‘‘इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बच पाया’’। हालांकि इसने मृतकों की संख्या नहीं बताई।

इसने कहा कि बचाव और राहत दल तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना के वास्तविक तकनीकी कारण का पता लगाने के लिए एक ‘बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी’ का आदेश दिया गया है।

भाषा

देवेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में