पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की सीमा पर चार आतंकवादियों को मार गिराया

पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की सीमा पर चार आतंकवादियों को मार गिराया

पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की सीमा पर चार आतंकवादियों को मार गिराया
Modified Date: November 19, 2023 / 03:29 pm IST
Published Date: November 19, 2023 3:29 pm IST

इस्लामाबाद, 19 नवंबर (एपी) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान की सीमा के पास रातभर चली छापेमारी के दौरान गोलीबारी में चार आतंकवादियों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

सेना ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर उत्तरी वजीरिस्तान जिले के खिसूर इलाके में एक अभियान चलाया। अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई।

बयान में कहा गया है कि सैनिकों ने आतंकवादियों के ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया है।

सेना ने कहा कि मारे गए आतंकियों में वांछित आतंकी कमांडरों में से एक इब्राहिम भी शामिल है, जो सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर हमलों में शामिल था।

एपी साजन संतोष

संतोष


लेखक के बारे में