पाकिस्तानी अदालत ने इमरान खान की बहन के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया

पाकिस्तानी अदालत ने इमरान खान की बहन के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया

पाकिस्तानी अदालत ने इमरान खान की बहन के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया
Modified Date: February 3, 2026 / 08:57 pm IST
Published Date: February 3, 2026 8:57 pm IST

इस्लामाबाद, तीन फरवरी (भाषा) पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान के खिलाफ 2024 के विरोध प्रदर्शन से संबंधित एक मामले में मंगलवार को गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार के अनुसार, रावलपिंडी की आतंकवाद विरोधी अदालत (एटीसी) ने अलीमा के खिलाफ नवंबर 2024 में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में पेश न होने को लेकर वारंट जारी किया।

इस मामले में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने, सरकार विरोधी नारे लगाने, तोड़फोड़ करने और पत्थरबाजी करने के आरोप शामिल हैं।

अलीमा के अलावा, एटीसी ने उनके दो जमानतदारों के खिलाफ भी गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किए।

अदालत ने अलीमा की पेशी से छूट की मांग करने वाली अर्जी को खारिज करते हुए आदेश दिया कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए और बुधवार को उसके समक्ष पेश किया जाए।

अखबार की खबर के मुताबिक, सोमवार की सुनवाई के दौरान, बचाव पक्ष के वकील ने एक दिन की छूट की मांग करते हुए कहा कि अलीमा का बैंक खाता, कंप्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र और पासपोर्ट ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे यात्रा और दैनिक कार्यों में कठिनाई हो रही है।

भाषा नोमान संतोष

संतोष


लेखक के बारे में