पाकिस्तान सऊदी अरब की मदद के लिए तैयार : शहबाज शरीफ के सहयोगी

पाकिस्तान सऊदी अरब की मदद के लिए तैयार : शहबाज शरीफ के सहयोगी

पाकिस्तान सऊदी अरब की मदद के लिए तैयार : शहबाज शरीफ के सहयोगी
Modified Date: March 11, 2026 / 10:34 pm IST
Published Date: March 11, 2026 10:34 pm IST

इस्लामाबाद, 11 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां कहा कि पाकिस्तान सऊदी अरब की मदद के लिए तैयार है।

‘डॉन डॉट कॉम’ के अनुसार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने एक निजी टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान यह टिप्पणी की।

जैदी से पूछा गया था कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के बीच पाकिस्तान क्या सऊदी अरब की ‘सैन्य या अन्य प्रकार से’ सहायता करेगा।

उन्होंने कहा, ‘सवाल यह नहीं है कि पाकिस्तान सऊदी अरब की मदद करेगा या नहीं। पारस्परिक रक्षा समझौते से पहले ही दोनों देश एक-दूसरे की मदद करने के सिद्धांत पर चलते आए हैं। इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम मदद करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि ‘असली सवाल’ यह है कि पाकिस्तान यह सुनिश्चित करने के लिए क्या कर रहा है कि स्थिति उस हद तक नहीं बिगड़े जहां ‘उसके किसी भी करीबी सहयोगी को ऐसे संघर्ष में उलझना पड़े जो न केवल क्षेत्र बल्कि पाकिस्तानी लोगों की समृद्धि और स्थिरता को कमजोर कर सकता हो।’

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में