पाकिस्तान ‘गाजा शांति बोर्ड’ के पहले शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा

पाकिस्तान ‘गाजा शांति बोर्ड’ के पहले शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा

पाकिस्तान ‘गाजा शांति बोर्ड’ के पहले शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा
Modified Date: February 8, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: February 8, 2026 10:15 pm IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, आठ फरवरी (भाषा) पाकिस्तान को ‘गाजा शांति बोर्ड’ के पहले शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है और उम्मीद है कि देश 19 फरवरी को अमेरिका में होने वाली इस बैठक में हिस्सा लेगा। रविवार को मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी में गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच संघर्षविराम समझौते के दूसरे चरण के हिस्से के तौर पर इस बोर्ड की घोषणा की थी। वाशिंगटन इसे गाजा और अन्य क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता लाने के लिए एक नयी अंतरराष्ट्रीय संस्था के तौर पर पेश कर रहा है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने 21 जनवरी को कहा था कि उसने शांति बोर्ड में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का न्योता स्वीकार कर लिया है और उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को इस संस्था का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है।

रविवार को ‘डॉन’ अखबार ने वाशिंगटन में राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया कि इस्लामाबाद को यह न्योता उन देशों से संपर्क स्थापित करने कोशिश के तहत मिला है जो पहले ही बोर्ड में शामिल हो चुके हैं।

एक राजनयिक सूत्र ने कहा, ‘‘यह एक अहम बैठक होगी जिसका मकसद बोर्ड को एक आकार देना है।’’

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने इस्लामाबाद में सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान गाजा शांति बोर्ड के पहले शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा।

भाषा

शफीक प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में