Pakistan Weather Update News: यहां भारी बारिश ने मचाया हाहाकार, 43 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Pakistan Weather Update News: यहां भारी बारिश ने मचाया हाहाकार, 43 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Pakistan Weather Update News: यहां भारी बारिश ने मचाया हाहाकार, 43 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Pakistan Weather Update News | Photo Credit: AI

Modified Date: July 24, 2026 / 10:49 am IST
Published Date: July 24, 2026 10:49 am IST
HIGHLIGHTS
  • पांच दिनों की बारिश से 43 मौतें, 175 घायल
  • आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना
  • 37 मकान क्षतिग्रस्त

लाहौर/पेशावर: Pakistan Weather Update News पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांतों के विभिन्न हिस्सों में पिछले पांच दिनों से जारी मूसलाधार बारिश (Pakistan Weather Update) के कारण कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई और 175 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Pakistan Weather Update News खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, प्रांत में 19 जुलाई से बारिश और अचानक आई बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की जान चली गई और 23 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 10 बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण पूरे प्रांत में 37 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पीडीएमए ने बताया कि प्रांत के कुल 36 जिलों में से 20 जिले बारिश से जुड़ी घटनाओं से प्रभावित हैं। इनमें पेशावर, नौशेरा, बाजौर, शांगला, स्वाबी, लोअर व अपर चित्राल, लोअर व अपर दिर, एबटाबाद, उत्तरी वजीरिस्तान और दक्षिणी वजीरिस्तान शामिल हैं। पंजाब प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि बृहस्पतिवार को करंट लगने तथा छत गिरने से चार और लोगों की मौत के साथ 19 जुलाई से बारिश से संबंधित घटनाओं में मौतों की संख्या बढ़कर 21 हो गई, जबकि 154 लोग घायल हुए हैं।

प्राधिकरण ने बताया कि मौतों के पीछे बारिश से जुड़ी अलग-अलग वजहें रहीं, जिनमें दो लोगों की मौत बिजली गिरने से और एक की मौत डूबने से हुई। वहीं, कम से कम 38 घर आंशिक या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश का अनुमान जताया है, जिसे देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने सभी जिला प्रशासनों को अत्यधिक चौकस रहने का निर्देश दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।